हज़ारीबाग: जवाहर घाट पर भीषण हादसा, मछली लदा ट्रक रेलिंग तोड़कर गिरा, चालक सूर्या बाबू लापता, तलाश जारी
बरही–कोडरमा मार्ग के जवाहर घाट में आंध्र प्रदेश से मछली लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए घाट में गिर गया। हादसे में उपचालक राजेश कुमार सुरक्षित बच गया, जबकि चालक सूर्या बाबू लापता है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया।