मंडी: ऊना, टांडा और मंडी क्रिटिकल केयर ब्लॉक का प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास, गुजरात के राजकोट से रखी ऑनलाइन नींव
Mandi, Mandi | Feb 25, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के राजकोट से हिमाचल प्रदेश के तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का ऑनलाइन शिलान्यास किया। जिला ऊना, कांगड़ा के टांडा और मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बनने वाले इन तीन ब्लॉकों पर ₹17.36 करोड़ प्रत्येक पर खर्च होंगे। एक ब्लॉक में छः फ्लोर का भवन बनेगा जिसमें 50 बेड की सुविधा होगी।