पानीपत: TTE मनप्रीत हत्याकांड में 5 दोषी करार, सरेराह चाकू से गोदकर हुई थी हत्या, कोर्ट कल सुनाएगी सजा
पानीपत की जिला एवं सत्र अदालत ने करीब तीन साल पहले सनौली रोड पर हुए चर्चित रेलवे TTE मनप्रीत मलिक हत्याकांड में बुधवार को अपना अहम फैसला सुना दिया है। अदालत ने मुख्य आरोपी नीतीश सहित 5 आरोपियों को हत्या और जानलेवा हमले का दोषी करार दिया है।