नगर नौसा: नगरनौसा में मतदाता पुनरीक्षण सर्वेक्षण के अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश
नगरनौसा प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार के दिन बीडीओ ओमप्रकाश कुमार ने मतदाता पुनरीक्षण सर्वेक्षण कार्य की प्रगति को लेकर बीएलओ व बीएलए एवं पंचायत सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक किया। मौके पर मौजूद बीएलओ व पर्यवेक्षकों से उनके कार्य प्रतिशत की जानकारी लेते शेष बचे मतदाताओं से भी फॉर्म की वसूली कर समय पूर्व अपलोड करने का निर्देश दिया गया।