रमज़ान के मुक़द्दस महीने में आज शहर की तमाम मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गई। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रोज़ेदारों ने वुजू कर मस्जिदों का रुख किया और अल्लाह की बारगाह में सज्दा-ए-अकीदत पेश किया। इमामों और उलेमा-ए-किराम ने अपने खुत्बों में रमज़ान की फ़ज़ीलत, सब्र और इबादत की अहमियत बयान की।