जांजगीर: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में EVM, VVPAT का किया गया प्रथम पूरक रेण्डमाइजेशन
जांजगीर-चांपा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट का प्रथम पूरक रेण्डमाइजेशन किया गया। वर्तमान में जिले के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 3 जांजगीर-चांपा में नाम निर्देशन पत्रों के अभ्यर्थिता वापस लिए जाने के पश्चात कुल विधिमान्य 15 प्रत्याशियों के फल स्वरुप ईवीएम मशीनों का रेण्डमाजेशन किया।