हमीरपुर: चंदौली डेरा में नाला के रपटे में पैर फिसलने से नौनिहाल डूबा, मौत, घर से आंगनबाड़ी पढ़ने जा रहा था
थाना क्षेत्र के चंदौली डेरा में घर से आंगनबाड़ी पढ़ने जा रहा नौनिहाल का नाले के रपटे में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया। जिसकी डूब जाने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चंदौली डेरा निवासी महेश कुटार ने बताया कि उसका पुत्र देवी प्रसाद उर्फ सुमित 6 वर्ष अपने चाचा के