नौगावां सादात: चार दिन से लगातार हो रही भयंकर बारिश, नौगांवा के गांव खेड़का में भरा पानी, ग्रामीण परेशान
अमरोहा जनपद में चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। यही कारण है कि नौगांव तहसील क्षेत्र की अलग-अलग गांव में जल भराव हो रखा है और कई स्थानों पर मकान भी गिर गए हैं। थाना क्षेत्र के गांव खेड़की में जल भराव होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश होने के कारण गांव में घुटनों घुटनों पानी घुस चुका है।