घाघरा: घाघरा ब्लॉक में रक्तदान शिविर का आयोजन, सीओ थाना प्रभारी सहित 57 लोगों ने दिया रक्तदान
Ghaghra, Gumla | Dec 28, 2024 घाघरा ब्लॉक परिसर में उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सीओ आशीष कुमार मंडल, थाना प्रभारी तरुण कुमार, व कई पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधि, पुलिस कर्मी सहित कई कर्मी और ग्रामीणों ने रक्तदान किया इस क्रम में 57 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है।