मऊरानीपुर में झांसी रोड स्थित एक विवाह घर में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग हो गई।नशे में युवक द्वारा की गई फायरिंग में दूल्हे का चचेरा भाई रजनीश निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह,कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी एवं अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।