अंबाह: चम्बल नदी के पिनाहट उसेथघाट पर दलदल में फंसे वाहन, यात्रियों को हो रही परेशानी
Ambah, Morena | Jan 17, 2025 उसेद पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नदी घाट पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच गुजरने वाले वाहनों और उनके स्वामियों सहित यात्रियों को काफी परेशानी का सामना झेलना पड़ रहा है। पैंटून पुल और उसके रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के लिए दलदल परेशानी भरा साबित हो रहा है। रास्ते पर कीचड़ और दलदल के कारण वाहन फंस रहे हैं।