आज कसबा प्रखंड अंतर्गत करीब 12:00 बजे कसबा अंचल कार्यालय में कसबा प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख ने पंचायत समिति की बैठक आयोजित की।इस बैठक की अध्यक्षता कसबा प्रखंड के प्रमुख ने किया और इस बैठक में कसबा प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायती राज के सभी जनप्रतिनिधिगण, कसबा विधानसभा के विधायक नितेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।