मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मवैया के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में भूसी लदी डीसीएम पलटी, हादसे में चालक बाल-बाल बचा
बताते चले की भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैदहा गांव निवासी 52 वर्षी बृजलाल सोनभद्र के रावटसगंज से धान की भूसी लाद कर गोपीगंज स्थित ओबीटी कंपनी जा रहे थे। गुरुवार की भोर लगभग 4:00 बजे चील थाना क्षेत्र के मवैया गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में डीसीएम सड़क किनारे एक गड्ढा में जाने से पलट गया। ड्राइवर बाल बाल बच गया।