मुंगेर: मुंगेर जिले को मिला फ्रीजर युक्त मोर्चरी वाहन, सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Munger, Munger | Apr 19, 2025 राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जिला को मिले फ्रीजर युक्त मोर्चरी वाहन को शनिवार दोपहर 1:00 सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि अब जिला के किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान किसी की मृत्यु होने अथवा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराये गये शव को घर तक पहुंचने के लिए निशुल्क मोर्चरी वाहन उपलब्ध हो सकेगा।