कानपुर: साकेत नगर के सिटी टॉपर छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
जूही यार्ड के पास सोमवार सुबह 6.30 बजे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। साकेत नगर निवासी इंटरमीडिएट के छात्र रौनक पाठक (17) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रौनक शहर के प्रतिष्ठित बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज का छात्र था और सिटी टॉपर रह चुका था। उसकी मौत की खबर सुनते ही मृतक को मां बदहवास हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।