कैरो प्रखंड क्षेत्र में वसंत पंचमी के अगले दिन शनिवार शाम 4 बजे विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं पूजा पंडालों में स्थापित माँ सरस्वती की प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ शोभायात्रा के रूप में विसर्जन घाट तक ले जाया गया।