टेहरोली: बसारी में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा की निकली भव्य कलश यात्रा,उमड़ा भारी जनसैलाब
श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर आज मंगलवार को समय शाम 5 बजे भव्य एवं धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने भाग लिया | जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यह श्रीमद् भागवत कथा ग्राम बसारी के ही माता मंदिर परिसर में आयोजित की जा रही है। कथा के यजमान परीक्षित कल्पना एवं प्रवेश कुमार रहे।