पूर्णिया पूर्व: डगरूआ थाना ने एक टैंकर से 3707.400 लीटर विदेशी शराब सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक विदेशी शराब की बड़ी खेप को लेकर डगरूआ थाना होते हुए नौवगछिया की ओर जाने वाली है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतू पुलिस अधीक्षक पुर्णियां के द्वारा अनूमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी आदित्य कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम डगरूआ थाना के आगे NH-31 पर बैरेकेटिंग कर वाहन चेकिंग प्रारम्भ किया।