शाजापुर जिले में शुक्रवार को दशमी तिथि पर महिलाओं ने दशामाता की पूजा की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और गृह दशा सुधारने की कामना के साथ पीपल के वृक्ष की परिक्रमा की। नगर के आदित्य नगर स्थित गणेश मंदिर, मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर, ओंकारेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने दशामाता की कथा भी सुनी। मान्यता है कि दशा