वाराणसी में गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई वाराणसी। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरुद्वारे में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर गुरु नानक देव जी के आगमन दिवस की खुशियां मनाईं।