लाडपुरा: जिले के अनंत लड्ढा का फोर्ब्स एशिया 30 लिस्ट में हुआ चयन, लोगों ने दी शुभकामनाएं
Ladpura, Kota | May 18, 2025 वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कोटा के युवा अनंत लड्ढा का फोर्ब्स एशिया 30 लिस्ट में चयन हुआ है। फोर्ब्स ने उन्हें एशिया के 30 सर्वश्रेष्ठ लोगों में चुना है जो वित्तीय क्षेत्र में से जुड़े हुए हैं और फाइनेंशियल लिटरेसी का ऑनलाइन प्रोग्राम चलाते है। अनंत लड्ढा का डिजिटल माध्यम से चल रहा चैनल फाइनेंशियल आज फॉर कल काफी लोकप्रिय है। इनके 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।