मंदसौर: भावगढ़ रोड पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकराईं, घायलों को भिजवाया गया जिला अस्पताल
भावगढ़ रोड स्तिथ गरोड़ा फंटे के यहां दो बाइक आपस में टकराई जिसमे दो व्यक्ति हुए घायल। घायलों को भावगढ़ में तैनात डायल हंड्रेड द्वारा मंदसौर अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक में जबरजस्त भिड़ंत हुई है। स्थानीय रहवासी बताते है की दोनों की स्पीड काफ़ी तेज थी। जिसके कारण उन दोनों की भिड़ंत हो गई। दोनों को मुँह पर काफ़ी चोट लगी है।