गरोठ: बोलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से गाय के बछड़े की हुई मौत, गौ रक्षकों ने किया हंगामा
गरोठ थाना क्षेत्र के बोलिया में एक गाय के बछड़े की ट्रेक्टर की टक्कर से मृत्यु हो गई व उसके बाद ज़ब यह जानकारी गौ सेवकों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुँच जमकर हंगामा किया और हंगामा तीन घंटे तक चलता रहा उसके बाद गरोठ पुलिस ने मौके पर पहुँच समझाईस के बाद हंगामा शांत करवाया और पुलिस ने ट्रेक्टर ड्राइवर के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ट्रेक्टर को थाने खड़ा करवाया