गरोठ: गरोठ नगर परिषद के पानी फ़िल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 7 लोग हुए प्रभावित, अस्पताल में किया गया इलाज
मंदसौर जिले गरोठ मे नगर परिषद द्वारा लगे पानी फ़िल्टर प्लांट से क्लोरिन गैस लीकेज हो गई जिससे हड़कंप मच गया और 7 लोग चपेट मे आ गए जिन्हे तुरंत गरोठ के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहाँ उनका उपचार किया गया वही नगर परिषद के कर्मचारियों ने सुरक्षा के साथ पहुंचकर उक्त गैस सिलेंडर को पानी मे डाला गया वही आसपास के स्कूल मे भी प्रशासन ने बच्चों की छुट्टी करवा दी