मशरक के बहुआरा गांव अवस्थित उच्च विद्यालय के परिसर में तीन दिवसीय मशाल प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार की सुबह 10 हुई। उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेशमी प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं उद्घाटन समारोह में विधालय के प्रधानाचार्य ने आगत अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।