शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और दिए निर्देश
दरअसल आज उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के साथ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान विश्रातघाट स्थित हनुमत धाम का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।