शाहजहांपुर: तिलहर के मोहल्ला 12 पत्थर में सैलून दुकानदार को तमंचे से मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
दरअसल तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बार पत्थर में सैलून दुकानदार गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में बाइक से सवार होकर दो युवक आए और शराब के नशे में किसी बात को लेकर बहस करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने दुकानदार तस्लीम को तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।