लुगासी रोड पर एक 9 वर्षीय मासूम के भटकने की सूचना मिली,मौके पर पहुंची गढ़ीमलहरा की डायल 112 की टीम ने अपने कब्जे में लिया मासूम और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करते हुए बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट पुलिस ने आज 11 मार्च शाम 5:00 बजे जारी किया है।