बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल से गायब हुई 6 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फुलवारी शरीफ से बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बच्ची विक्रम के तेलपा के रहने वाले अजय कुमार की पुत्री धनेश्वरी कुमारी बताई जा रही है। मामला गुरुवार की सुबह 9:15 के करीब बरामद की गई। मामले में अस्पताल की महिला गार्ड और एक अभियुक्त गिरफ्तार है।