बसंतपुर: बिजली विभाग की टीम ने बसंतपुर प्रखंड में बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 3 लोगों के काटे कनेक्शन
बसंतपुर प्रखंड में नोटिस देने के बावजूद भी समय से बकाया बिजली बिल नहीं देने वाले बकाएदारों पर बिजली विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग की टीम ने अलग-अलग गांव में ₹1000 से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर 3 लोगों के कनेक्शन काटे दिए। समय पर बिजली बिल नहीं मिलने पर बिजली विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है।