मैनपुरी: करहल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम टकईया निवासी अंजू पत्नी सतीश ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही मायके पक्ष में ससुराली जनों पर अंजू की हत्या करने का आरोप लगाया है।