कानपुर: सचेड़ी की गंगा नहर में दो शव मिलने की घटना पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने दी जानकारी
अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने शनिवार8:00 बजे बताया थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गंगा नहर में दो शव तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। दोनों अज्ञात शवों को बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वे बहकर यहां तक आए हैं।