एत्मादपुर: गांव खेड़ा हाजीपुर में शहीदों की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ
Etmadpur, Agra | Aug 3, 2025 एत्मादपुर विधानसभा के गांव खेड़ा हाजीपुर में कारगिल शहीद चौधरी धर्मवीर सिंह, शहीद चौधरी शिवकुमार सिंह, शहीद चौधरी श्यामवीर सिंह, और शहीद धर्मेंद्र पहलवान की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया।