अकबरपुर–अहमदपुर मार्ग पर जगह-जगह फैली गंदगी से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा कचरा, नालियों की सफाई न होना और बदबू के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतें हो रही हैं। बरसात या हल्की हवा में हालात और बिगड़ जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और पंचायत को अवगत क