रसूलाबाद क्षेत्र में होली दहन के बाद सुबह से ही नौहा, नौगांव समेत पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने होलिका स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से परिक्रमा लगाई। ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही युवा,बुजुर्ग और बच्चे होलिका स्थल पर एकत्रित हुए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मान्यता है कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है