घुवारा: आमखेरा की शासकीय स्कूल में मध्यान भोजन में बढ़ती जा रही लापरवाही, बच्चों को नहीं मिलता भरपेट भोजन मेनू के अनुसार कि नहीं
घुवारा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आमखेरा की शासकीय स्कूल का मामला है, जहां मध्यान भोजन में लापरवाही का मामला सामने आया है, बच्चों ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें भरपेट भोजन भी नहीं मिलता और ना ही मेनू के अनुसार खाना दिया जाता है, वहीं बीआरसीसी से फोन पर बात की गई तो उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।