बीसलपुर: मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में पति ने पत्नी को पीट कर किया घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी नीतू देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि देर रात्रि उसके पति से उसका विवाद हो गया था इस दौरान उसके पति ने उसके सर पर किसी चीज से प्रहार कर घायल कर दिया घायल ने कोतवाली में तहरी देकर कार्यवाही की मांग की वहीं पुलिस ने तहरीर लेने के बाद घायल को मेडिकल हेतु सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया गया है