चूरू: प्रतिभा नगर में खेजड़ी से गिरने पर 61 वर्षीय व्यक्ति घायल, रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर
Churu, Churu | Jan 8, 2026 चूरू शहर के प्रतिभा नगर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां खेजड़ी के पेड़ से गिरने से एक 61 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन तत्काल उन्हें राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज जारी है।