पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय के बाहर भारी बवाल के बाद प्रशासन अलर्ट, भाजपा और जदयू कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को भाजपा कार्यालय में बैठक करने वाले थे लेकिन भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के कारण जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय नहीं जा सके और मीटिंग के लोकेशन को बदलना पड़ गया। इसे लेकर अब प्रशासन अलर्ट मोड में है। भाजपा और जदयू कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।