छिबरामऊ के सराय दानगंज के रहने वाले विमल राजपूत के पिता राम प्रकाश घर से अचानक लापता हो गए इसके बाद उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। वही पीड़ित के पुत्र ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने को लेकर गुरुवार के सुबह 10:30 बजे कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।