मानपुर: सिगुड़ी के भर्री टोला से 21 वर्षीय लड़की लापता, परिजनों ने मानपुर थाने में दी सूचना, गुमशुदगी दर्ज
सिगुडी के भर्री टोला से एक 21 वर्षीय लडकी के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि लडकी 26 जनवरी को घर मे बिना बताए अचानक कहीं चली गई,जिसके घर वापस न आने पर परिजनो ने उसकी काफी पतासाजी का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला जिसके बाद थाना मानपुर मे सूचना दी गई जहां पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।