सीसीएल के हाइवा चालक मो. वसीम अंसारी के साथ 5 फरवरी को हुई मारपीट के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को 2 बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।