सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में छिनैती के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तों को कोतवाली देहात क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मुठभेड़ में छिनैती के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गण अमजद एवं सादिक को कोतवाली देहात क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस, चोरी किए गए एक कुंडल, ₹14000 नगद एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।