कटिहार: महिपाल नगर में घरेलू विवाद में महिलाओं ने एक शख्स को पीटकर घायल किया, इलाज जारी
शुक्रवार की रात 9:30 बजे एक व्यक्ति काफी गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल अपना इलाज कराने पहुंचा था। जो मारपीट के दौरान घायल हुआ था। घटना के बारे में गोपाल कुमार ने बताया कि वह रेल कर्मी है और ओटी पारा उनका घर है। उनकी पत्नी अपनी मायके महिपाल नगर गई हुई थी। काफी दिन होने के बाद जब वापस नहीं लौटी तो उन्हें लाने के लिए गोपाल पहुंचा।