कटिहार: गौशाला रैक पॉइंट पर अपराधियों ने गोली चलाई, दहशत फैलाई, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार की रात 8 बजे गौशाला रैक पॉइंट में 5 से 6 अपराधी अंदर आ गए और दहशत फैलाने को लेकर पहले हवाई फायरिंग की। इसके पश्चात एक कर्मचारी के सर पर पिस्टल सटा दिया। वह कर्मचारी किसी तरह अपराधी को धक्का देकर कार्यालय के अंदर पहुंच गया और दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान अपराधियों के द्वारा कार्यालय के अंदर भी गोली चलाई गई।