नरपतगंज: भोरहर में हुए भीषण अग्निकांड में दो दर्जन घर जलकर राख, लाखों की क्षति
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत के भोरहर गांव में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड में दो दर्जन घर जलकर राख हो गया। जिस अग्निकांड में अनाज , वस्त्र , नगद,जेवरात सहित लाखों रुपए के समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण व अग्निशामक के द्वारा आग पर काबू पाया गया।