चायल: रामनवमी पर किन्नर समाज ने हनुमान गढ़ी खोपा शर्मा मोहल्ला मंदिर में राम-लक्ष्मण-सीता की पीतल मूर्तियों का किया दान
कौशांबी। सराय अकिल क्षेत्र के ग्राम खोपा के शर्मा मोहल्ला स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में राम नवमी के अवसर पर किन्नर समाज की महामंडलेश्वर मुस्कान मौसी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की पीतल मूर्तियों का दान किया।मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना व मूर्ति स्थापना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु रहे!