शेखपुरा: मेहूस मोड़ पर ई-रिक्शा पलटने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल
यात्रियों से भरा एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर मेहूस मोड पर पलट गया। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके पैर में काफी गंभीर चोट आई है। घटना रविवार को दिन के 12 बजे घटित हुई। स्थानीय राजगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेखपुरा में ई रिक्शा पलटने की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं।