नागौर: ग्राम पंचायत के गठन को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jan 20, 2025 ग्राम पंचायत के गठन को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब डेरवा गांव के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि डेरवा गांव आबादी व सुविधाओ की दृष्टि से पंचायत बनने के नियमों की पालना करता है। अगर परिसीमन में पंचायत बनाया जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान तुलसीराम गोदारा सरपंच ,दुर्गा राम मौजूद रहे