सासाराम: तेंदूनी गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Mar 27, 2024 तेंदूनी गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें यह व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम राजू सिंह बताया जा रहा है। इनके पिता का नाम ललन सिंह है घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लगाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।